देशनई दिल्ली

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में ब्लास्ट, 8 लोगों के मौत की खबर, दर्जनभर लोग घायल

 

Advertisement

दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका होने से अफरातफरी मच गई है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भड़क गई। कई कारें इस आग की चपेट में आई हैं और अब तक 8 लोगों के मरने और 25 लोगों के घायल होने की खबर है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 टीमों को रवाना किया गया और दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। यह धमाका कैसे हुआ और इसके क्या कारण हैं। इस संबंध में जानकारी का इंतजार है। फिलहाल पुलिस शुरुआत जांच में जुटी है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, ‘6.52 बजे धीमी गति से रेड सिग्नल की तरफ जा रहे एक वाहन में धमाका हुआ। इस धमाके से आसपास की गाड़ियों को भी काफी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही हम सारी एजेंसीज दिल्ली पुलिस, NIA, NSG, FSL, फोरेंसिक उनकी टीम आ चुकी हैं। हर तरीके से हालात का जायजा लिया जा रहा है। हर तरीके से जांच की जा रही है और जल्द ही इसका आकलन करके इसका जो भी निष्कर्ष निकलेगा आपको बताया जाएगा।’

Related Articles

Back to top button