नई दिल्ली

दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP..

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) गठबंधन पर अटकलें लगाई जा रहीं थी। वहीं, अब अरविंद केजरीवाल ने इन खबरों का खंडन कर दिया है।

Advertisement

केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन की तमाम खबरों को गलत साबित करते हुए ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, “दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।”

Related Articles

Back to top button