बिलासपुर

तीसरे दिन जिला पंचायत सदस्यों के इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर नामांकन प्रक्रिया जोरों पर है। बिलासपुर जिले में अब तक ज़िला पंचायत सदस्य के लिए कई प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। आइए जानते हैं अब तक कितने नामांकन दाखिल हुए और कौन-कौन मैदान में उतर चुका है।

Advertisement

28 जनवरी तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 9 नामांकन दाखिल किए गए थे, वहीं बुधवार तीसरे दिन, यानी 29 जनवरी को 14 और नामांकन जमा हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 23 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बिल्हा क्षेत्र से क्षेत्र क्रमांक 02 से 01 नामांकन, क्षेत्र क्रमांक 03 से 01 नामांकन। तखतपुर क्षेत्र से: क्षेत्र क्रमांक 06 से 02, क्षेत्र क्रमांक 08 से 03 नामांकन। मस्तूरी क्षेत्र से: क्षेत्र क्रमांक 10 से 02, क्षेत्र क्रमांक 12 से 03, क्षेत्र क्रमांक 13 से 01 और क्षेत्र क्रमांक 14 से 01 नामांकन दाखिल किया गया है। बुधवार को नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल हैं जिसमे झगरराम सूर्यवंशी सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिन्होंने क्षेत्र क्रमांक 02 से नामांकन दाखिल किया। राजमहंत राजेश्वर भार्गव – पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सभापति, जो क्षेत्र क्रमांक 12 से चुनावी मैदान में हैं। हेमलता डड़सेना कांग्रेस नेत्री, जिन्होंने तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 06 से अपनी दावेदारी पेश की है।

अब तक जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 103 नामांकन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 76 फॉर्म 28 जनवरी तक और 27 फॉर्म बुधवार को जारी किए गए। वहीं, अन्य पदों के लिए नामांकन की स्थिति जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 19 फॉर्म जमा, सरपंच पद के लिए: 92 फॉर्म जमा, पंच पद के लिए: 737 फॉर्म जमा किये गए है।


पंचायत चुनाव 2025 में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी है। जैसे-जैसे यह तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन इस चुनावी समर में अपनी जीत की राह बनाता है। इस पर हमारी नजर बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button