बिलासपुर

भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस की आपत्ति हुई खारिज….

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी एल पद्मजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर उठे विवाद पर बड़ा फैसला आ गया है। कांग्रेस की आपत्ति को जिला रिटर्निंग अफसर एआर कुरुवंशी ने खारिज कर दिया है।

Advertisement

बुधवार दोपहर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र को गलत ठहराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने इस प्रमाण पत्र को जारी करने वाले अफसर के खिलाफ एफआईआर कराने की भी मांग की थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button