छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 12 हार्डकोर माओवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी….

Advertisement


बीजापुर जिले के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पामेड़-बासागुड़ा-उसूर एरिया में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने PLGA बटालियन नंबर 01 और सेंट्रल रीजनल कमेटी (CRC) कंपनी से भिड़ंत में 12 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया है।

Advertisement

सुरक्षाबलों ने मारे गए माओवादियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए हैं। मारे गए माओवादी PLGA बटालियन और CRC कंपनी के सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल, उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

सर्च अभियान अभी भी चल रहा है, और घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी आज शाम 5 बजे जारी की जाएगी। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई माओवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button