गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

कोयले से लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे….

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : जीपीएम – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है। भनवारटंक स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। हादसे के कारण कई यात्री गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई हैं। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पटरी पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। रेलवे का राहत कार्य जारी है और जल्द ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और यात्रा से पहले अपने गंतव्य की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button