अम्बिकापुर

सरगुजा सांसद के घर घुसा पाइप से भरा ट्रेलर, मचा हड़कंप

सरगुजा जिले में सांसद चिंतामणि महाराज के घर पर पाइप लोड ट्रेलर घुस गया। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे। बता दें कि, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज दिल्ली दौरे पर हैं।

Advertisement

सरगुजा संभाग के नेताओं पर खतरा मंडरा रहा है। मंत्री रामविचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। अब सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के घर पर पाइप लोड ट्रेलर घुसने से हड़कम मच गया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button