छत्तीसगढ़बिलासपुर

शराब दुकान के पास से युवक की तीन लाख की बाइक चोरी, पुलिस में शिकायत दर्ज..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) बिलासपुर : चकरभाटा शराब दुकान के पास से एक युवक का तीन लाख रुपये कीमती मोटरसाइकिल को चोरों ने चुरा लिया।जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाना चक्राभाठा में की है।वैसे तो चकरभाठा शासकीय शराब दुकान के पास से हर माह 4 से 5 मोटरसाइकिले चोरी होने की सूचना अक्सर मिलती रहती है।

Advertisement

साथ ही मारपीट व पैसे मोबाइल लूटने की भी घटना आए दिन घटती ही रहती है इस बीच एक नया मामला सामने आया है जिसमें प्रार्थी राजू दास मानिकपुरी ने बताया कि वह सिरगिट्टी क्षेत्र का निवासी है शनिवार की शाम वह शासकीय शराब दुकान शराब पीने अपने 3 लाख रुपये कीमती यामहा आर वन फाइव बाइक में आया हुआ था।

Advertisement

अत्यधिक नशा होने की वजह से वह गाड़ी चला पाने की स्थिति में नहीं था बाइक में चाभी लगी हुई थी और प्रार्थी वही पास जमीन में लेटा हुआ था इस दौरान किसी अज्ञात चोर ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली।इतना ही नही प्रार्थी ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह सेवार रोड में ओवर ब्रिज के नीचे पड़ा हुआ था।

उसे वहां तक किसने पहुंचाया यह भी उसे होश नहीं था।फिलहाल प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहा है लोगो से अपील कर रहा है की कोई भी उसकी मोटर साइकिल को देखा हो तो बताए साथ ही चकरभाठा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button