गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को कारण बताओ नोटिस जारी..

(उज्ज्वल तिवारी) : पेण्ड्रा। जिले में जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी कार्य में लापरवाही और गलत जानकारी देने के मामले में 7 प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Advertisement

एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक द्वारा 15 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में इन अधिकारियों के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई थी।

Advertisement

इस बैठक में गौरेला ब्लाक के हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य और मिडिल स्कूल के प्रधान पाठकों ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के कार्य की जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा में पाया गया कि कुछ स्कूलों ने इस कार्य में रुचि नहीं दिखाई और गलत जानकारी भी दी।

इस पर एसडीएम अमित बेक ने 18 अक्टूबर शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर सोमवार को व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया है।

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी, प्राचार्य गर्ल्स हाई स्कूल मंगली बाजार गौरेला, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल तरईगांव, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल खोडरी एवं प्रधान पाठक बनझोरका शामिल हैं।

नोटिस में यह उल्लेख किया गया है कि इनका कृत्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्य में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता को दर्शाता है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।

अगर नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया तो एक पक्षीय कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह कार्रवाई सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के प्रावधानों के तहत की जाएगी।

Related Articles

Back to top button