छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: अगले पांच दिन गरज-चमक और बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक नई करवट ली है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। 30 अप्रैल को मध्य और उत्तरी पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई, जिसने वातावरण को थोड़ा ठंडा कर दिया।

Advertisement

अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश के कारण मौसम सुहावना हो सकता है। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबिकापुर में रात का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

Advertisement

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जगदलपुर में 5 मिमी, बकावंड में 3 मिमी, करपावंड में 2 मिमी, कुनकुरी में 2 मिमी, मुंगेली में 2 मिमी, खरसिया में 2 मिमी, चांपा में 2 मिमी, रायगढ़ में 1 मिमी, पेंड्रा रोड में 1 मिमी, जांजगीर में 1 मिमी, धमतरी में 1 मिमी, और अकलतरा में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Articles

Back to top button