बिलासपुर
हाईवा की चपेट में आकर युवक की मौत…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम संजय कुर्रे पिता सोनदास कुर्रे निवासी पीपरतराई (कोटा) हैं, जो गार्ड की नौकरी करता था।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकनगर की है. एक्सीडेंट के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. युवक का सर हाईवा के पिछले चक्के में आ जाने के कारण उसने मौके में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने हाईवा जप्त कर लिया है जबकि चालक फरार है.




