छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल….एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर, इलाज जारी

Advertisement

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

Advertisement

घटना नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर के टेकामेटा इलाके की है, जहां सुबह 6 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई। डीआरजी जवानों ने नक्सलियों का कड़ा मुकाबला किया। इस मुठभेड़ में जवान खिलेश्वर गावड़े और हीरमन यादव घायल हुए, जिन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों जवानों को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button