छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अरुणपति त्रिपाठी को SC से मिली जमानत, लेकिन जेल में रहेंगे बंद

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से शर्तों के साथ जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा, क्योंकि उनके खिलाफ EOW में एक और मामला लंबित है।
घोटाले में IAS अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट पर आरोप है। ED की जांच में घोटाले की रकम 2000 करोड़ से अधिक बताई गई है। मामले की जांच CBI कर रही है।




