जशपुर

चावल बेचने के विवाद पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, हुई गिरफ्तार…..

जशपुर जिले के चौकी सोनक्यारी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। घटना 10 नवंबर 2024 की शाम की है, जब 45 वर्षीय वकील राम की उसकी पत्नी बिरसी बाई ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Advertisement

घटना के संबंध में वकील राम के बड़े भाई मद्रास राम ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान बिरसी बाई ने वकील राम का गला दबाकर हत्या की और इसके बाद मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया।

Advertisement

टीमों ने संभावित स्थानों और जंगलों में लगातार दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर आरोपिया को एक जंगल से गिरफ्तार किया गया, जहां वह भूख के कारण बाहर निकली थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान बिरसी बाई ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपिया बिरसी बाई को 12 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस पूरे मामले की विवेचना में थाना प्रभारी बृजेष यादव, चौकी प्रभारी बालकृष्ण भगत और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button