छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे ने काटे 242 हरे-भरे पेड़, हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, रेलवे के पास क्या विशेषज्ञ है कौन से पेड़ काटे जाने चाहिए..?

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में रेलवे ने वंदेभारत ट्रेनों के मेंटनेंस के लिए डिपो बनाने के लिए 242 पेड़ों की कटाई की, जिससे वहां की हरियाली प्रभावित हुई है। चीफ जस्टिस ने पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए रेलवे और राज्य प्रशासन से शपथ पत्र के माध्यम से जवाब देने को कहा है।

Advertisement

अदालत ने पूछा कि क्या रेलवे के पास पेड़ काटने की कोई विशेषज्ञता है। उन्होंने रेलवे और राज्य सरकार से शपथ पत्र के माध्यम से जवाब तलब किया है।

Advertisement

महाधिवक्ता ने चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा औऱ बिभू दत्ता गुरु कि बेंच को जानकारी दी कि 160 पेड़ काटे गए, 54 पेड़ विस्थापित किए गए, जबकि 72 पेड़ अब भी स्थल पर मौजूद हैं।

जबकि वन विभाग ने अपने हलफनामे में कहा है कि अनुमति मांगी गई थी, लेकिन पहले ही यहां कई प्रजातियों के सैकड़ो पेड़ों की कटाई की जा चुकी थी। अब इस मुद्दे पर कोर्ट ने 2 सप्ताह का समय देते हुए रेलवे से शपथ पत्र में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी।

अब देखना होगा कि कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद पर्यावरण संरक्षण के प्रति रेलवे की क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या भविष्य में ऐसी हरित कटाई से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button