देश

लैंड फॉर जॉब स्कैम केस: लालू, तेजस्वी सहित सभी 9 आरोपियों को मिली जमानत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में सभी नौ आरोपियों को एक लाख के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, तेजस्वी, तेज प्रताप यादव और अन्य आरोपियों को जमानत देते हुए कहा कि उन्हें बिना गिरफ्तार किए ही चार्जशीट कर दिया गया था।

Advertisement

अदालत ने हर आरोपी को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों के पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा है। पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद लालू यादव, तेजस्वी और तेजप्रताप बेल बॉन्ड भरने पहुंचे हैं।

Advertisement

जज विशाल गोगने की कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जल्द ही आरोपियों को जमानत देने का फैसला कर लिया। इस मामले में सुनावई के लिए लालू, तेजस्वी, तेजप्रताप के साथ मीसा भारती भी कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन मीसा भारती को ईडी पहले ही समन जारी कर चुका है और उनको जमानत मिली हुई है।

Related Articles

Back to top button