देश

BREAKING : प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में ICU में भर्ती


Advertisement


Advertisement

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, रतन टाटा की तबियत अचानक बेहद खराब हो गई है। उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।

रतन टाटा, जो देश के सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक हैं, के स्वास्थ्य को लेकर पूरे देश में चिंता का माहौल है। जैसे ही उनकी तबियत बिगड़ने की खबर फैली, उनके चाहने वालों में भारी चिंता देखी जा रही है। फिलहाल, अस्पताल से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, और उनके स्वास्थ्य की ताज़ा स्थिति का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button