देश

सरकार बनी तो  क्या संसद के पहले ही सत्र में रद्द हो जाएगा CAA, कांग्रेस के इस नेता ने क्यों कहा ऐसा..

Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के केंद्र में सरकार बनते ही संसद के पहले सत्र में ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को रद्द कर दिया जाएगा। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इरादा सीएए को रद्द करने का है, भले ही उसके घोषणापत्र में इसका उल्लेख नहीं किया गया हो।

Advertisement
Advertisement

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राजनेता कांग्रेस पर इस बात को लेकर लगातार निशाना साध रहे हैं कि उसके घोषणापत्र में सीएए का उल्लेख नहीं है।यहां मीडिया से बातचीत में चिदंबरम ने दावा किया कि घोषणापत्र में सीएए का उल्लेख इसलिए नहीं किया गया था क्योंकि ‘यह बहुत लंबा हो गया था।’

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के 10 साल के शासन ने देश को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है क्योंकि इसने संसद में ‘प्रचंड बहुमत’ का दुरुपयोग किया। चिदंबरम ने कहा, ‘कानूनों की एक लंबी सूची है, जिनमें से पांच कानून पूरी तरह से रद्द कर दिए जाएंगे।

Advertisement

ये मेरा वादा है, मैं घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष हूं। मैंने इसका एक-एक शब्द लिखा है, मुझे पता है कि इरादा क्या था। सीएए संशोधित नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे रद्द कर दिया जाएगा। हमने इसे स्पष्ट कर दिया है।’

चिदंबरम ने कहा, ‘यह एक तथ्य है जिसकी गवाही लद्दाख के सांसद ने दी है। इस तथ्य की गवाही अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों ने दी है। इसलिए यह कहना कि उन्होंने हमारी सीमाओं को सुरक्षित किया है, पूरी तरह से झूठ है।’

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक पार्टी नहीं रही, बल्कि एक ऐसा पंथ बन गई है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है।

चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के 10 साल के शासन में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता गंभीर रूप से कमजोर हुई है।उन्होंने लोगों से ‘लोकतंत्र को बहाल’ करने की अपील की। चिदंबरम ने कहा, ‘भाजपा ने 14 दिन में घोषणापत्र तैयार किया, जिसका शीर्षक घोषणापत्र नहीं है। उन्होंने इसे मोदी की गारंटी कहा। भाजपा अब कोई राजनीतिक दल नहीं है। यह एक पंथ बन गई है और यह पंथ नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है।’

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में नौकरियां और धन पैदा करने की बात की गई है जिसके बारे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी चुप है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ इन दिनों मुखर दिख रहे विजयन की भी आलोचना की और वामपंथी नेता से इस चुनाव को राष्ट्रीय चुनाव के रूप में देखने के लिए कहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button