छत्तीसगढ़

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल..

बीजापुर : नक्सल प्रभावित बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गए हैं.

Advertisement

आईईडी ब्लास्ट होने से 5 जवान जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में यह आईईडी ब्लास्ट हुआ है. आज रविवार की सुबह चिन्नागेलूर कैम्प से सीआरपीएफ के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए क्षेत्र में निकले हुए थे.

इसी दौरान कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर नक्सलियों के लगाया गया आईईडी बम ब्लास्ट हो गया. इसकी चपेट में सीआरपीएफ के 5 जवान आ गए. ब्लास्ट के बाद अन्य साथी जवानों ने फौरन घायलों को नजदीकी कैम्प पहुंचाया.

Related Articles

Back to top button