छत्तीसगढ़बिलासपुर

BIG BREAKING : खड़ी हाईवा से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, अन्य घायल….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं रविवार तड़के सुबह 4:00 बजे धौराभाठा ब्रिज के ऊपर खड़ी हाईवे को बस में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी हादसा इतना भयानक था कि बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आईए जानते हैं पूरी घटनाक्रम को। रायपुर से बस बुक कर श्राद्ध कार्य करने गया जी गए हुए थे वही बस में सवार बिलासपुर, गुढ़ियारी और रायपुर के लोग मौजूद थे। वापसी में बिलासपुर के सवारी उतर गए और लगभग 30 से 35 यात्री बस में सवार थे जानकारी के अनुसार बस का चालक घनश्याम चौहान नींद आने की वजह से बस के सामने केबिन में ही सो रहा था और परिचालक राजू चौहान बस को चल रहा था बस जैसे ही नेशनल हाईवे के धौराभाटा ब्रिज के पास पहुंची तभी परिचालक राजू चौहान नियंत्रित खो बैठा और खड़ी हाईवा से जा टकराया हादसे में सो रहा चालक घनश्याम चौहान की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना के बाद से परिचालक राजू चौहान फरार बताया जा रहा है वहीं बस में सवार यात्री गणेशराम, मीना बाई, बलिराम, सहोदर साहू, कलीराम, घासीराम, पंचमति बाई और गयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है फिलहाल हिर्री पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा रवाना कर दिया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button