बिलासपुर

नकली बंदूक दिखाकर लूट करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार, 24 घण्टे के अंदर हुए गिरफ्तार…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ राजा खान) : बिलासपुर – बिलासपुर – दिनदहाड़े मकान में घुसकर नकली बंदूक दिखा के लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनो आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने 24 घँटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया हैं।

Advertisement

सरकंडा थाना में प्रार्थिया शालिनी देवांगन निवासी भूमि विहार ग्राम बिजौर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि तीन अज्ञात व्यक्ति दोपहर करीब 2 बजे उनके भूमि विहार स्थित घर में घूसकर उनको पिस्तौल अड़ाकर उनसे 2 मंगल सूत्र और अंगूठी लूट कर मौके से फरार हो गये हैं।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना सरकण्डा पुलिस की टीम के घटना स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र के सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने के बाद आरोपियों की तलासी शुरू कर दी। सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर पुलिस संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी और उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमे तीनो ने अपराध अंजाम करना स्वीकार किया। शनिवार को इस पूरे मामले का पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर लूट के घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी को नकली बंदूक के साथ लूट गए अंगूठी गहने को पकड़ा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. तोप सिह नवरंग, उप निरी. कृष्णा साहू, सउनि देवेन्द्र तिवारी, सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. राकेश यादव, आर. विकास यादव, आर. विवेक राय, आर. संजीव जांगड़े, आर. इमरान अली, आर. मणीशंकर मिश्रा की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button