बिलासपुर

जुआ खेलते पूर्व सरपंच सहित सात जुआरी गिरफ्तार…..

(हिमांशु लाल) : बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में चल रहे विशेष नशा मुक्ति और अपराध नियंत्रण अभियान का असर अब ग्रामीण इलाकों में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

Advertisement

इसी कड़ी में ग्रामीण पुलिस चौकी जूनापारा की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बांधा में जुआ खेलते हुए पूर्व सरपंच गौतम मरावी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने ₹11,300 नगद जब्त किया है। वहीं, ग्राम जल्दा के पास से चार अन्य जुआड़ियों को पकड़कर उनके पास से ₹1,720 भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisement

इस कार्रवाई में जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर और उनकी पूरी टीम के साथ पुलिस मित्रों की भी अहम भूमिका रही।

बिलासपुर पुलिस के चल रहे जन-जागरूकता अभियानों — जैसे नशा मुक्ति रैली, यातायात और साइबर सुरक्षा अभियान — का असर अब ग्रामीण स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अब आम जनता खुद ही अपराध की जानकारी पुलिस तक पहुंचा रही है, जिससे अपराधों पर प्रभावी रोक लग रही है।

चौकी जूनापारा के तहत अब तक 8 से 10 गांवों — जिनमें सल्हैया, जूनापारा, भीमपुरी, बांधा, दर्री, विजयपुर, घोघरा, नेवसा, सफरीभाटा और कंचनपुर शामिल हैं — को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। हर ग्राम में आयोजित रैलियों में 200 से 500 महिलाएं भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के चलते अब गांवों में अपराध के खिलाफ जागरूकता का नया वातावरण बन रहा है।

 

Related Articles

Back to top button