कोरबा

मां सर्वमंगला मंदिर में 31 जोड़े बंधेंगे विवाह के बंधन में, 2 मार्च को भव्य आयोजन में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री

Advertisement

कोरबा – मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर, दुरपा में 2 मार्च को मंदिर के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नमन पाण्डेय के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

पहली बार होने वाले विवाह आयोजन के संबंध में उन्होंने बताया कि कुल 31 जोड़ों का पंजीयन विवाह के लिए किया गया है। 2 मार्च 2024, शनिवार को समारोहपूर्वक आयोजन में विधि-विधान से 31 जोड़े पवित्र बंधन में आबद्ध होंगे।

इस अवसर पर भव्य भंडारा का रखा गया है। नम: सामूहिक विवाह आयोजन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आशीर्वाद देने उपस्थित रहेंगे। आयोजक सर्वमंगला मंदिर के राजपुरोहित नन्हा महाराज नमन पाण्डेय ने बताया कि नवदंपत्तियों को उपहार सामाग्रियां भेंट की जाएंगी। उन्होंने इस पुनीत आयोजन में नगर व जिला वासियों को आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button