भिलाई

आईजी ऑफिस के सामने मिला युवक का शव….

32 बांग्ला स्थित पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग कार्यालय के ठीक सामने झाड़ियां में आज दोपहर युवक का शव मिला। जिसका चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। भिलाई नगर पुलिस ने घटनास्थल स्थल पहुंचकर जांच प्रारंभ की है। मृतक की शिनाख्त शेख शाहरुख खान 22 वर्ष डिपरापारा दुर्ग के रूप में की है। पुलिस ने युवक के हत्या की संभावना व्यक्त की है।

Advertisement


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग कार्यालय की ठीक सामने झाड़ियां में आज दोपहर 1:30 बजे के करीब एक युवक का शव पडा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर भिलाई नगर घटनास्थल पहुंची और मामले में जांच शुरू की गई। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। मृतक युवक शेख शाहरुख इंदिरा कंपलेक्स दुर्ग के पार्किंग में कार्यकर्ता है। कार्यस्थल से कल रात को घर नहीं गया था और इसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले में जांच की जा रही है। हत्या किस कारण से हुई मृतक इंदिरा मार्केट से यहां कैसे पहुंचा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button