छत्तीसगढ़भिलाई

ACB-EOW ने दो अलग-अलग ठिकानों में इनके यहां मारा छापा…..

Advertisement

Advertisement

राज्‍य सरकार की एजेंसी ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी ने आज छापा मार कार्यवाही की है। ब्‍यूरो ने यह छापा भिलाई में दो अलग-अलग स्‍थानों पर मारा है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि ये छापे किस मामले में मारे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी की टीम ने आज तड़के न्‍यू खूर्सीपार और नेहरु नगर में दाबिश दी है। खुर्सीपार में पप्पू बंसल और नेहरू नगर पूर्व निवासी विजय भाटिया के यहां कार्यवाही चल रही है। बताया जा रहा है कि बसंल की लंबे समय से तलाश चल रही थी।

बताते चले कि ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी फिलहाल शराब मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ब्‍यूरो कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर दोनों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार भिलाई में छापा अरविंद सिंह और अनवर ढेबर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button