रायपुर

पार्षद अजीत कुकरेजा को मेयर इन काउंसिल की सदस्यता से हटाया गया….

रायपुर – महापौर एजाज ढेबर ने मदर टेरेसा वार्ड पार्षद अजीत कुकरेजा को एमआईसी से निकाल दिया है। अजीत विद्युत विभाग के अध्यक्ष थे। कल सामान्य सभा से पहले महापौर के इस फैसले पर निगम की राजनीति गर्मा गई है। कल सभा में विद्युत विभाग के प्रश्न के जवाब ढेबर देंगे। कुकरेजा पिछली दो बैठकों में नहीं आ रहे थे। कुकरेजा, रायपुर उत्तर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से कांग्रेस पार्टी से पहले ही निष्कासित हो चुके थे।

Advertisement

सामान्य सभा की बजट बैठक कल बुधवार को प्रातः 11 बजे आहुत की गयी है. बैठक के पहले घंटे में प्रश्नकाल होगा, जिसमें पार्षदों द्वारा पूछे गये प्रश्नों एवं उनके जवाब दिए जाएंगे। इसके उपरांत महापौर ढेबर वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट‌पेश करेंगे। बजट वित्त वर्ष 2024-25 सहित नियमानुसार नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिये गये संकल्पों पर चर्चा सामान्य सभा में होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button