बिलासपुर

VIDEO : बिलासपुर-उसलापुर के बीच बना ट्रेन फ़्लाईओवर, हुई टेस्टिंग, यात्रियों को मिलेगी राहत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर काम पूरा हो गया है और ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। इस ट्रैक पर ट्रेन का पहला परिचालन शुक्रवार देर रात किया गया।जल्द शुरू किया जाएगा। इस फ्लाईओवर पर हॉल ट्रेन शनिवार देर रात चलाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की बड़ी परेशानी भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

Advertisement

सबसे बड़ी उपलब्धि ट्रेनों के परिचालन की स्थिति रहेगी, जिसमें सुधार होगा। वर्तमान में ट्रेनों को कटनी दिशा की ओर जाने में बिलासपुर यार्ड को क्रॉस करना पड़ता है। इसमें काफी समय लगता है। इसके साथ ही इस समय तक रायपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से रायपुर दिशा की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को नियंत्रित भी करना पड़ता है। इसके चलते ट्रेनें लेट होती रही हैं। इस फ्लाईओवर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद बिलासपुर से कटनी दिशा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें इस मार्ग से अविलंब उसलापुर होते हुए कटनी दिशा की ओर जाने लगेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button