महिला का ध्यान भटकाकर चोरी करने वाले शातिर चोर, ओड़िशा बॉर्डर से गिरफ्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – ध्यान भटकाकर चोरी करने के मामले में मस्तूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में एसीसीयू और मस्तुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शातिर चोर को छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।मामला 30 दिसंबर का है, जब प्रार्थिया प्रेम कुमारी कुर्रे मस्तुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से ₹1 लाख 2 हजार निकालकर स्टेट बैंक जा रही थी।
रास्ते में संतोष किराना दुकान के पास आरोपियों ने महिला के कपड़ों पर कचरा फेंककर उसका ध्यान भटकाया। इसी दौरान थैले में रखे एक लाख 2 हजार रुपय पलक झपकते पार कर दिये।पीड़िता की शिकायत पर मस्तुरी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी सचिन ध्रुव और एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान हुई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी की रकम में से ₹20 हजार नकद बरामद किए गए हैं।फिलहाल आरोपी सचिन ध्रुव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।




