रायगढ़

जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को खदेड़ा….

रायगढ़: धरमजयगढ़ वनमंडल के कोयलार गांव में आज सुबह जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड अचानक घुस आया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। यह दल लगभग 31 हाथियों का था, जो राजा जंगल से होते हुए भारतमाला मार्ग की ओर बढ़ रहा था।

Advertisement

स्थानीय ग्रामीणों ने साहस और एकजुटता का परिचय देते हुए हाथियों को गांव से खदेड़ने का प्रयास किया, और अंततः उन्हें दूसरे जंगल की ओर मोड़ने में सफलता प्राप्त की। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की कोई जनहानि नुकसान नहीं हुआ।

Advertisement

Related Articles

Back to top button