बिलासपुर
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत…..

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर स्थित पेंड्रीडीह चौक एक बार फिर हादसे का गवाह बना। रायपुर से खरसिया जा रहे बुलेट सवार युवक आदित्य राठौर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की और मर्ग कायम कर लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेंड्रीडीह चौक पर लगातार हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोग सड़क की खराब स्थिति और खड़े वाहनों को हादसों की मुख्य वजह मानते हैं। वे NHAI, स्थानीय पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पेंड्रीडीह चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।




