कुदुदण्ड–तालापारा में बिलासपुर पुलिस का प्रहार: हथियार और शराब जब्त, 11 बदमाशों पर हुई कार्रवाई

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदण्ड–तालापारा इलाके में मंगलवार रात पुलिस ने दबिश देकर हथियार और शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा, वहीं 9 अन्य बदमाशों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम ने गुप्त रणनीति के तहत कुदुदण्ड क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान विक्की पात्रे नामक युवक के पास से तलवारनुमा धारदार हथियार जब्त किया गया, वहीं रितेश ध्रुव नामक युवक से 30 पाव यानी 5.4 लीटर देशी शराब बरामद की गई।
इसके अलावा इलाके में लगातार गुटबाजी और शांति भंग की घटनाओं में संलिप्त 9 युवकों को BNSS की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया है। ये युवक पहले भी मारपीट और असामाजिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं।
- कल्लू उर्फ धर्मेन्द्र पटेल – मंगला
- अभिषेक यादव उर्फ हिमांशु – मिलन चौक, कुदुदण्ड
- रोहित सैनी – मिलन चौक, कुदुदण्ड
- मुकेश यादव – आजाद चौक, कुदुदण्ड
- कुनाल उइके – विकास नगर, कुदुदण्ड
- अंशुमन राव – पानी टंकी, कुदुदण्ड
- अभिषेक एन्थोनी – सर्किट हाउस, कुदुदण्ड
- धनराज पात्रे – आजाद चौक, कुदुदण्ड
- पोषण टोंडर – मिनीमाता नगर, तालापारा
बिलासपुर पुलिस का यह अभियान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।




