बिलासपुर
काली पूजा में शामिल हुए कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा, माँ काली से लिया आशीर्वाद.

बिलासपुर – जय माँ काली जन कल्याण समिति, सुदर्शन नगर करबला चौक में भव्य काली पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा शामिल हुए।

उन्होंने माँ काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और समिति को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उनके साथ ब्रह्मदेव सिंह, मनीष माखीजा, निहाल बक्शेरा, मोनू राजपाल, आशीष समुंदरे, श्रीकांत बड़ेल, कुणाल मधुमक्ते, अनिकेत बक्शेरा, किशोर, ललित, रूपेश, करण, अमित सहित अनेक श्रद्धालु एवं मित्रगण उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहाँ श्रद्धालुओं ने माँ काली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।




