बिलासपुर
जुआ खेलते 2 जुआरी गिरफ्तार….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निजात अभियान के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और उनके पास से नगद 26,780 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की।
बिल्हा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम एठुलकांपा के बांध के पास जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान शिवप्रसाद जोशी और हरिदास घृतलहरे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे, तभी टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू, प्रधान आरक्षक 1412 और आरक्षक 1210, 1390 की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।




