बिलासपुर

एयू विधि संकाय में परीक्षा फॉर्म तिथि बढ़ाने प्रतिभा पैनल ने सौंपा ज्ञापन

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी अंतर्गत विधि संकाय के BALLB, B.Com.LLB एवम LLB के मई जून मे होने वाली सेमेस्टर परीक्षा की फार्म ऑनलाइन भराया जा रहा है, जिसका अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित किया गया है| चुकी फार्म भरने की हेतु अल्प समय दिया गया है,यूनिवर्सिटी के पोर्टल मे भी समस्या आ रही है एवम अभी भीषण गर्मी के कारण छात्र छात्राओं को घर से बाहर निकलने और फार्म भरने मे भी समस्या हो रही है, इसलिए सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की दिनांक को आगे बढ़ाने हेतु आज 3 मई 2025 को प्रतिभा पैनल परिवार डी. पी. विप्र विधि महाविद्यालय अशोकनगर के द्वारा अटल बिहारी वाजपाई विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री तरुणधर दीवान को ज्ञापन सौंपा गया.

Advertisement

ज्ञापन सौपते हुए छात्र नेता विशाल मरावी, आयुष राठौर ने कहा की विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भरने को देर में शुरू की गई और साथ ही उसकी अंतिम तिथि 5 मई को रखी गई और विश्वविद्यालय का वेबसाइट में भी छात्रों को फॉर्म भरने में समस्या आ रही है और इन समस्याओ को देखते हुए.

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में 15 दिन की वृद्धि जाये और महाविद्यालय में परीक्षा फार्म के हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि में 20 दिन की वृद्धि की मांग की गई । प्रतिभा पैनल के उक्त मांग पर परीक्षा नियंत्रक तरुणधर दीवान द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में 15 दिन की वृद्धि एवम महाविद्यालय में हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि में 20 दिन की वृद्धि का आश्वासन दिया गया.

ज्ञापन सौपते समय प्रतिभा पैनल के छात्र नेता विशाल मरावी ,आयुष राठौर, देवव्रत साहू, राहुल देवांगन, आलोक सिंह राजपूत, योगेश बंटी सूर्या, मिथलेश साहू, समीर नारंग, अंकिता काँछी, वर्षा मिश्र, साक्षी शर्मा व अन्य प्रतिभा पैनल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button