छत्तीसगढ़

लोखंडी ब्रिज से जोंकी मोड़ तक सड़क नवीनीकरण के लिए 2.30 करोड़ मंजूर

मुंगेली जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य शासन ने बड़ा कदम उठाया है। लोखंडी ब्रिज से जोंकी मोड़ तक सड़क के नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 2 करोड़ 30 लाख 18 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Advertisement

यह स्वीकृति अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी की गई है। मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति संबंधी परिपत्र भी जारी कर दिया गया है। स्वीकृत राशि से 1.15 किलोमीटर लंबी सड़क का मजबूतीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

इस सड़क के सुधारीकरण से स्थानीय ग्रामीणों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब बजट स्वीकृत होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button