छत्तीसगढ़
सीएम विष्णुदेव साय ने की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से सौजन्य मुलाकात, खाद्य सुरक्षा व जनहित मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा

नई दिल्ली – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों और खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक में राज्य की आवश्यकताओं, केंद्र से मिल सकने वाले सहयोग और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर रितु सैन भी मौजूद रहीं। मुलाकात को राज्य-केंद्र के समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




