देश

राम मंदिर पर आज भगवा झंडा फहराएंगे PM मोदी…..

अयोध्या आज एक बार फिर से सज गई। आज अयोध्या में स्थित राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ध्वजा फहराएंगे, जो इसके निर्माण के पूरा होने का प्रतीक होगा। आज अयोध्या में पूरे दिन उत्सव का माहौल रहेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। यहां हुई तैयारियों का उन्होंने जायजा लिया। साथ ही सीएम योगी ने जनपदीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Advertisement

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ‘ध्वजारोहण’ समारोह पर कहा, ‘राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा।11:50 बजे ये ध्वजारोहण किया जाएगा।

पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत मौजूद रहेंगे, और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। ध्वज कोविदार वृक्ष अंकित और सूर्य तथा ‘ॐ’ अंकित है। भगवा पताका है। ये रंग त्याग और समर्पण का प्रतीक है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा तिकोना समकोण त्रिभुज ऐसा एक ध्वज है।

Related Articles

Back to top button