बिलासपुर

12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, इलाके में पसरा मातम

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के कुम्हारपारा इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, मृतक 12वीं कक्षा का छात्र था, जो पढ़ाई के साथ-साथ एक दुकान में काम भी करता था।

Advertisement

बुधवार सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।

Advertisement

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर हर एंगल से जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button