छत्तीसगढ़

IAS रवि मित्तल को PMO में मिली बड़ी जिम्मेदारी, डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त

रायपुर – छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।

Advertisement

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। PMO में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।

Advertisement

वर्तमान में रवि मित्तल छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले वे जशपुर कलेक्टर रह चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button