छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में यलो अलर्ट : गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ की संभावना

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियाँ बढ़ा दी हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कुछ राहत की खबर दी है। आज यानी 3 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

Advertisement

मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम का मिज़ाज बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसारअगले 48 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, लेकिन कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं जो थोड़ी राहत दे सकती है।

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जून की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में लू और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।लेकिन बदलते मौसम की इस हलचल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में गर्मी की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी।

फिलहाल छत्तीसगढ़ के लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज हवा, वज्रपात और बारिश की स्थिति में सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button