छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, कई इलाकों में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

Advertisement

फिलहाल दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर बना अवदाब लगातार पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह अवदाब जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचेगा और धीरे-धीरे कमजोर होकर लो-प्रेशर एरिया में बदल जाएगा।

Advertisement

 

इसके अलावा 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर में एक नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिसके असर से 1 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।

 

बीते 24 घंटों में दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। राजनांदगांव और म्री बंगला देवरी में 8 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई, वहीं बडेबचेली और छोटेडोंगर में 7 से 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि 28 सितंबर को वज्रपात के दौरान सतर्क रहें और सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button