छत्तीसगढ़

इन जिलों में बदला मौसम, कई जिलों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी..

कई जिलों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली है। अगले 3 घंटों में रायपुर सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे प्री-मानसून की बारिश बताया जा रहा है।

प्रदेश में दो दिन पहले ही सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है। आमतौर पर प्रदेश में 10 जून को मानसून की एंट्री होती है। मानसून के आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है।

अगले 3 दिनों में सुकमा से आगे बढ़ते हुए मानसून रायपुर पहुंचेगा। पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था। इस साल प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश की उम्मीद है।

अगले 3 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, कांकेर, केसी गंडई, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और सतही हवा के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button