छत्तीसगढ़

हसदेव बचाने की पदयात्रा: 24 नवंबर से बिलासपुर-हसदेव तक जनजागरूकता यात्रा शुरू…..

बिलासपुर: नदी और जंगल बचाने के उद्देश्य से 24 नवंबर से एक महत्त्वपूर्ण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

यह यात्रा बिलासपुर से प्रारंभ होकर चांपा, कोरबा होते हुए हसदेव तक पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य हसदेव क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Advertisement

यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने चांपा और कटघोरा के बीच पिछले तीन दिनों में व्यापक संपर्क अभियान चलाया।

नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रा में शामिल होने और सहयोग का आश्वासन दिया है। यात्रा के दौरान हर पड़ाव पर विश्राम और भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है।

आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा में करीब 30-40 लोग बिलासपुर से शामिल होंगे। साथ में एक वाहन भी रहेगा, जिसमें भोजन सामग्री, बिस्तर, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

यात्रा मार्ग के गांवों और बस्तियों में रुकते हुए, स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button