छत्तीसगढ़

युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने किया बवाल, पुलिस की टीम पर भी किया हमला..

कवर्धा। जिले के लोहारीडीह में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव के लोगों ने एक परिवार को जलाने की कोशिश की।

Advertisement

यह घटना उस समय घटी जब एक युवक की हत्या के शक में ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।

Advertisement

सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी अभिषेक पल्लव को बंधक बनाने की कोशिश की, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव में बवाल करने वाले 40 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

Related Articles

Back to top button