बिलासपुर

रतनपुर महामाया कुंड में शिकार के लिए डाला जाल, जिसमें फंसकर दो दर्जन के करीब कछुओं की हो गई मौत…..

(विजय दानिकर) : बिलासपुर/रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर में स्थित प्राचीन महामाया मंदिर में बड़ी अनहोनी हो गई। मंदिर परिसर के पवित्र कुंड, जिसे श्रद्धालु जीवों के सुरक्षित आश्रय स्थल के रूप में देखते हैं, वहां बीती रात किसी ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाल दिया।

Advertisement

इस घटना में 20 से 25 कछुए फंस गए, जिनकी मौत हो गई।मंगलवार सुबह जब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने कुंड के किनारे जाल में फंसे मृत कछुओं को देखा तो हड़कंप मच गया।

Advertisement

श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं, क्योंकि इस कुंड में मछलियों और कछुओं को देवी मां का आशीर्वाद माना जाता है।महामाया मंदिर ट्रस्ट ने इस अमानवीय घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दे दी है। मंदिर परिसर मेंलगे सीसीटीवी कैमरों की मदंद से आरोपियों की पहचान की जाएगी। इस घटना ने श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है, और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कुंड हमेशा से श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्रहा है जहा जीवों को सुरक्षित माना जाता था। इस घटना के बाद अब मंदिर प्रशासन भी सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Related Articles

Back to top button