बिलासपुर

VIDEO : हत्या करने वाले आरोपियों का, सरकंडा पुलिस ने निकाला जुलूस….

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर – खमतराई अटल चौक में आधी रात को दो युवकों पर प्राणघातक हमला कर एक की हत्या करने वाले सभी 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शुक्रवार को सरकंडा पुलिस ने बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपियों को नेहरू चौक से जिला न्यायालय तक पैदल बारात निकाली। सड़क पर फैलाए गए निर्माण सामग्री को हटाने और विरोध करने पर आरोपियों ने रापा सहित अन्य चीजों से हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं,एक की स्थिति गंभीर है।

Advertisement
Advertisement

घटना में शामिल एक नाबालिग और महिला को छोड़ बांकी चार युवकों को पुलिस पैदल जिला न्यायालय लेकर पहुंची। मामले के दूसरे दिन सरकंडा पुलिस ने शहर में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ दिखाने हत्या करने वाले आरोपियों की बारात निकाली जिसका नेतृत्व खुद सरकंडा थाना प्रभारी जे पी मौर्य ने किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button