देश

VIDEO : प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान आया हार्ट अटैक, कांग्रेस नेता की मौत..

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के प्रेस क्लब में एक कांग्रेस नेता की तब मौत हो गई, जब वह प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित कर रहे थे। मरने वाले नेता का नाम सीके रविचंद्रन है। वह कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संघ के सदस्य थे।

Advertisement

वह बेंगलुरु प्रेस क्लब में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने का विरोध करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी घटना के संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा, ”राज्यपाल द्वारा अभियोजन चलाने के आदेश के खिलाफ कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक एसोसिएशन की ओर से बेंगलुरु प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय, एसोसिएशन के सदस्य और हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता सीके रविचंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से निधन की खबर सामने आई है।”

उन्होंने आगे लिखा, “संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में हमारे साथी रहे रविचंद्रन के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ है।

मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। मैं दुख की घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के साथ हूं।”

Related Articles

Back to top button