देश

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप

मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। प्लेन में बम होने की धमकी सुबह 7.30 बजे दी गई थी। इसके छह मिनट बाद पूरे एयरपोर्ट में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया।

Advertisement

प्लेन को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया और आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और प्लेन की जांच की गई, जिसमें कुछ नहीं मिला। इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं आई या किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चल रही हैं।

Advertisement

एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि ये एक हॉक्स कॉल है, लेकिन सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं। एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाकर सुरक्षा जांच की गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी। विमान में 135 यात्री सवार थे। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी।

Related Articles

Back to top button