बिलासपुर

रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई, भारी मात्रा में रेत और मशीनें जब्त….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और भंडारण पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आज विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

Advertisement

खनिज अमले द्वारा गनियारी, कोटा, करही कछार, छतौना, सोढाखुर्द, रतनपुर कछार सहित कई इलाकों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई।

करही कछार क्षेत्र में अवैध रेत खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन को पकड़ा गया और उसे मौके पर ही सील कर दिया गया।

वहीं, ग्राम सोढाखुर्द में बिना किसी वैध दस्तावेज, अनुमति या सहमति के लगभग 150 ट्रिप हाइवा रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई। यह रेत हरी ओम शर्मा निवासी बिलासपुर के कब्जे से बरामद की गई।

ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच, उप सरपंच और उनके प्रतिनिधियों ने जप्त रेत को सुपुर्द में लेने और पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जप्त रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज को सुपुर्द किया गया।

ग्राम कछार क्षेत्र में भी मुरुम का अवैध परिवहन करते पाए गए एक हाइवा वाहन को जप्त कर थाना कोनी की निगरानी में सौंपा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंचाता है। बिलासपुर प्रशासन की ये कार्रवाई एक कड़ा संदेश है—अब बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button