छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की उम्मीदवार होंगी लक्ष्मी वर्मा, भाजपा ने जारी की सूची  

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन में सक्रिय भूमिका और राजनीतिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। नाम घोषित होते ही प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Advertisement

अब राज्यसभा चुनाव में लक्ष्मी वर्मा का नामांकन और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्यसभा की इस सीट पर मुकाबला किस तरह का रूप लेता है।

Related Articles

Back to top button